Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एपीके फाइल में कोई भी मैसेज आए तो सावधान!:शादी कार्ड या बिल भेज कर साइबर ठग हैक कर रहे फोन, बैंक अकाउंट हो रहा खाली


राजधानी रांची में इन दिनों एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी व्हाट्सएप और मैसेज के माध्यम से फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे हैं। इसके बाद बैंकिंग ऐप, ओटीपी और यूपीआई तक पहुंच बनाकर खाते से रकम उड़ा दी जा रही है। साइबर थाना में इन दिनों सबसे अधिक शिकायतें इसी तरह की ठगी की आ रही हैं। ऐसे में किसी भी अनजान एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचना बेहद जरूरी है। साइबर अपराधी अब शादी के निमंत्रण, पार्सल डिलीवरी, बैंक केवाईसी और बिजली बिल जैसे बहानों से एपीके फाइल भेज रहे हैं। यह मैसेज परिचितों के नाम से भी आता है, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है और उसका एक्सेस अपराधियों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। सोमवार को साइबर थाना में एपीके फाइल से जुड़े 13 मामले पहुंचे, जिनमें अधिकांश में शादी का कार्ड भेजा गया था। पिछले 10 दिनों में ऐसे 103 मामले साइबर थाना पहुंचे हैं। एपीके फाइल क्यों है ज्यादा खतरनाक एपीके एंड्रॉयड ऐप इंस्टॉल करने का फॉर्मेट है। सामान्यतः ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाते हैं, लेकिन साइबर अपराधी व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए एपीके फाइल भेजते हैं। इसे इंस्टॉल करते ही मोबाइल के एसएमएस, बैंकिंग, कॉन्टैक्ट, स्क्रीन और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक उनकी पहुंच बन सकती है। इस तरह भेजे जा रहे हैं एपीके मैसेज एपीके इंस्टॉल होने पर अपराधी क्या कर सकते हैं ऐसी फाइल दिखे तो हो जाएं सतर्क… केस – 1 खाते से एक लाख रुपए निकाल लिये करमटोली निवासी राजकुमार बुधिया ने मोबाइल पर आया शादी का कार्ड खोलने के लिए एपीके फाइल पर क्लिक किया। अगले दिन खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। केस – 2 एपीके फाइल खोली, 75 हजार गंवाए बढ़ई का काम करने वाले देव कुमार को शादी का निमंत्रण भेजा गया। एपीके फाइल इंस्टॉल करने के अगले दिन उनके खाते से करीब 75 हजार रुपए निकल गए। भास्कर एक्सपर्ट मुकेश चौधरी, साइबर विशेषज्ञ अनजान फाइल या लिंक पर क्लिक ना करें शादी का निमंत्रण, पार्सल या अन्य बहानों से एपीके फाइल भेजी जा रही है। फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल का कंट्रोल साइबर अपराधियों तक पहुंच सकता है। किसी भी अनजान फाइल या लिंक पर गलती से भी क्लिक नहीं करें। 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं साइबर अपराधी एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का पूरा कंट्रोल में ले लेते हैं। ऐसी कोई फाइल डाउनलोड न करें। इंस्टॉल हो जाए तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
– प्रदीप कुमार, डीएसपी, साइबर थाना रांची

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles