Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्य पीए जकारिया को दी गई श्रद्धांजलि


बोकारो | एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ में शुक्रवार को संस्थापक सदस्य पीए जकारिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य फादर डॉ. वर्गीस ने कहा कि पीए जकारिया वर्ष 1968 में बोकारो आए थे और यहां अपने व्यवसाय की शुरुआत की। वह एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। उन्होंने बोकारो में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया। कहा कि जकारिया एक सफल व्यवसायी, मृदुभाषी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। वह बोकारो रोटरी क्लब के आजीवन सदस्य रहे तथा क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई। बताया कि रांची में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक निवास केरल में किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles