लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं संस्था के फाउंडर मेंबर वजीर अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, मानवता, ग्राम स्वराज का संदेश दिया। लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यों में शामिल करने की आवश्यकता है। संस्था के कोषाध्यक्ष केशव कुमार पाठक ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जिस भारत की कल्पना करते थे, उसमें गांवों की आत्मनिर्भरता, ग्राम स्वराज, सामाजिक समानता को विशेष महत्व दिया गया था। मौके पर बोर्ड मेंबर शेख यासीन अंसारी, प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार, धारेश्वर कुमार, गणेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
