एलपीजी को लेकर अफवाह और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई होगी

Date:


झारखंड में एलपीजी गैस के लिए अफरा-तफरी या जमाखोरी न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों को पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताई है कि आम लोगों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर भय का माहौल बन सकता है। इससे अनावश्यक खरीदारी, जमाखोरी और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। इसे देखते हुए जिलों को पहले से ही सतर्क रहकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्पेशल ब्रांच भी एलपीजी की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखे हुए है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर भी सख्ती बरतने को कहा गया है। गोदामों की निगरानी, हर दिन डीजी कंट्रोल को जाएगी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने खुदरा विक्रेताओं और गोदामों पर सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है। थाना स्तर से संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्रतिदिन डीजी कंट्रोल को भेजने का निर्देश दिया गया है। जिला पुलिस को उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। डीजल और एलपीजी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर भी सख्ती बरतने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp