Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में दिल्ली की किशोरी से गैंगरेप:नाबालिग की सूचना पर मुक्त, एक बदमाश गिरफ्तार; एक भागा


पूर्वी चंपारण में एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात एक नाबालिग युवक की सूचना पर पुलिस ने एक किशोरी को बंधक मुक्त कराया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तार हुआ एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। घटना शनिवार देर रात की है, जब नाबालिग युवक बंजरिया थाना पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसकी प्रेमिका को एक घर में बंद कर गलत काम कर रहे हैं। युवक ने बताया कि, उसे आधार कार्ड और पैसे लाने के लिए भेजा गया था, इस दौरान आरोपियों ने प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। सदर DSP-वन दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव में एक सुनसान स्थान पर स्थित अर्ध निर्मित मकान में किशोरी को बंधक बनाया गया है। बंजरिया और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मकान में बंद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और घटनास्थल से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को थाना लाने के बाद एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। DSP ने आगे बताया कि बरामद की गई किशोरी दिल्ली के डाबरी इलाके की रहने वाली है। वह अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी पहुंची थी। दोनों शनिवार सुबह करीब दो बजे बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। स्टेशन पर बैठे दोनों को देखकर कुछ बदमाशों ने उनसे बातचीत शुरू की और सीतामढ़ी जाने की बात जानने के बाद उन्हें कमरा दिलाने का झांसा दिया था। आधार कार्ड और पैसे लाने के बहाने प्रेमी को भेजा कमरा दिलाने के बहाने बदमाश दोनों को अपने साथ लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला गांव स्थित एक सुनसान जगह पर बने अर्ध निर्मित मकान में ले गए। वहां पहुंचने के बाद बदमाशों ने किशोर प्रेमी को आधार कार्ड और पैसे लाने के बहाने वहां से भेज दिया। जैसे ही युवक वहां से गया, बदमाशों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इधर, किशोर किसी तरह वहां से निकलकर सीधे बंजरिया थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बंजरिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मकान की तलाशी में अन्य युवक बरामद पुलिस जब मकान की तलाशी ले रही थी, तभी एक बाथरूम से एक अन्य युवक बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान गड़हिया थाना क्षेत्र के उदरेश कुमार के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसका अपहरण कर रखा है और उसके परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। इस प्रकार पुलिस की कार्रवाई से न केवल किशोरी को मुक्त कराया गया, बल्कि एक अपहरण कांड का भी खुलासा हो गया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्बास महम्मद नगर मोहल्ले का रहने वाला है, जबकि फरार आरोपी तुफैल भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो किशोरी और किडनैप युवक के साथ किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी अभियान में सदर डीएसपी दिलीप कुमार के साथ ट्रेनी डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा दयाराम सिंह सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles