भास्कर न्यूज | तुपकाडीह 30 जून से लेकर 29 जुलाई तक चलने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पिछरी पुराना पंचायत भवन में मंगलवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता पहुंचीं। उन्होंने बूथ संख्या 245-46 में पर्यवेक्षक व बीएलओ के साथ बैठक की। बताया कि योग्य मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरण करेंगे। जिसमें मतदाता का एक फोटो के साथ जानकारी भरी जाएगी। कहा कि पूर्व में मकान मैपिंग कार्य किया जा चुका है, दूसरे चरण में घर के मालिक से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर गणना फॉर्म भरकर जमा लिया जाएगा। सभी अधिकारी बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी पहुंच कर बूथ संख्या 247,248,249 में संबंधित बीएलओ से मिले और एसआईआर की जानकारी ली। मौके पर महिला पर्यवेक्षक आशा कुमारी, पुष्पा सिंह बीएलओ अल्पना मिश्रा, मालती देवी, फूलकुमारी देवी, वीणा देवी, ग्रामीणों में बजरंगी मिश्रा, असलेश मिश्रा, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
एसआईआर को ले बूथ पर पहुंचीं डीएसडब्ल्यूओ