Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसपी ने रात में सदर थाना का किया औचक निरीक्षण:ड्यूटी से गायब मिले एसआई ओम प्रकाश, अगले दिन किया गया निलंबित


कोडरमा के नए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार देर रात सदर थाना का औचक निरीक्षण किया, जहां ऑन ड्यूटी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने देखा कि ओडी (ऑन ड्यूटी) अधिकारी की कुर्सी खाली थी। इस पर उन्होंने तत्काल ड्यूटी रोस्टर मंगवाया। रोस्टर के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी एसआई ओम प्रकाश के जिम्मे थी। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से एसआई ओम प्रकाश को बुलाने को कहा, लेकिन वह पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस घटना के बाद एसपी वहां से चले गए। अगले दिन बुधवार को, एसपी शिवाशीष ने एक आदेश जारी करते हुए कार्य में लापरवाही के आरोप में एसआई ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करेंगे और आने वाले एक महीने में पुलिस व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। पूर्व में भी निलंबन हो चुका है एसआई ओम प्रकाश का पूर्व में भी निलंबन हो चुका है। वह पहले जिले में ट्रैफिक प्रभारी थे, जिसके बाद उन्हें डोमचांच थाना का प्रभारी बनाया गया था। जयनगर थाना में कार्यरत मंसूर आलम नामक एक चालक की आत्महत्या के मामले में उन्हें पहले भी निलंबित किया गया था। हाल ही में, पूर्व एसपी अनुदीप सिंह द्वारा उन्हें कोडरमा थाना में पदस्थापित किया गया था। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles