Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव आज, तैयारी पूरी

गढ़वा | गढ़वा शहर के नारायणपुर टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी स्कूल के डायरेक्टर अनूप कुमार सोनी तथा सेक्रेटरी आलोक कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह वार्षिक समारोह विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में नृत्य, गीत, नाटक, समूह प्रस्तुति और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम 6 बजे से विद्यालय परिसर में किया जाएगा। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके। डायरेक्टर अनूप कुमार सोनी ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles