Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:घर से सब्जी खरीदने निकले थे, हादसे के बाद ऑटो छोड़कर ड्राइवर फरार


पूर्णिया में ऑटो ने साइकिल से सब्जी खरीदने जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घनटा के बाद ऑटो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश में पुलिस लगी है। मृतक की पहचान गुलाबबाग के दमका चौक निवासी दिनेश यादव (62) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। घटना सदर थाना के गुलाबबाग की है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पुहंचाया परिजनों ने बताया कि दिनेश यादव सुबह घर से साइकिल पर सवार होकर गुलाबबाग बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो आया और उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश यादव साइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें GMCH पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा परिजन उन्हें इलाज के लिए मैक्स सेवन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles