Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग का अपहरण:धनबाद का युवक गिरफ्तार, मिहिजाम पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया


जामताड़ा के मिहिजाम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के एक मामले का खुलासा करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धनबाद निवासी गणेश गोराय (19) को गिरफ्तार किया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने मिहिजाम थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 23/26 दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना की मदद से पुलिस ने धनबाद के कालू बाथन क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने युवाओं से सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यमों पर किसी के बहकावे में आकर उठाया गया गलत कदम गंभीर परिणाम ला सकता है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पोक्सो जैसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाबालिग की चिकित्सीय जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles