
रेल यात्रियों के सामानों की चोरी और अन्य अपराधों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ खड़गपुर मंडल को बड़ी सफलता मिली है. हिजली स्टेशन पर एक संयुक्त जांच के दौरान 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 1 लाख 5 हजार रुपए से अधिक मूल्य के 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.
बालेश्वर से हिजली आये थे दोनों आरोपी
पूछताछ के दौरान दोनों में से कोई भी मोबाइल फोन को अनलॉक नहीं कर सका. न ही ऐसा कोई दस्तावेज दिखा सके, जिससे साबित हो कि वे मोबाइल फोन उन्हीं के हैं. आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बालेश्वर से हिजली पहुंचे थे. इन दोनों ने यात्रियों के फोन चोरी करने की बात भी स्वीकार की.
ये भी पढ़ें: बिहार से बंगाल आये यात्री को आरपीएफ सीआइबी ने 21 लाख रुपए के साथ किया गिरफ्तार
आरपीएफ ने जब्त किये मोबाइल फोन
आरपीएफ ने सभी मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया है. मामले के सत्यापन में दोनों व्यक्तियों की संलिप्तता ओडिशा के सुंदरगढ़ स्थित प्लांटसाइट थाने में पहले से दर्ज एक मामले में भी सामने आयी है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को बरामद फोन और संबंधित दस्तावेजों के साथ रेल राजकीय थाना खड़गपुर को सौंप दिया गया.
ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन अमानत’: ट्रेन में छूटा 6.10 लाख के सोने के गहनों से भरा बैग, आरपीएफ ने नवद्वीप धाम में यात्री को लौटाया
जीआरपी खड़गपुर ने दर्ज किया केस
इस संबंध में रेल राजकीय पुलिस /खड़गपुर ने मामला दर्ज किया है. आरपीएफ के उपरोक्त ऑपरेशन के तहत हो रही कार्रवाई को रेल यात्रियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
The post ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने की कार्रवाई, 1.05 लाख के मोबाइल बरामद, हिजली से 2 गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
