Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिगों से जबरन काम:शिवहर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' में 2 को किया गिरफ्तार, बच्चियां मुक्त


शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग बच्चियों से जबरन काम कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। शिवहर एसपी को 27 जुलाई को सूचना मिली थी कि तरियानी थाना क्षेत्र के समहुती बाजार स्थित आयन म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा का संचालक नाबालिग बच्चियों को अवैध रूप से रखकर उनसे जबरन काम करवा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। सूचना के आधार पर ऑर्केस्ट्रा परिसर में छापेमारी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गठित एसआईटी में एएचटीयू के नोडल पदाधिकारी, एएचटीयू प्रभारी, तरियानी थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी शामिल थे। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर ऑर्केस्ट्रा परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालक मनीष कुमार और उसकी सहयोगी रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून को गिरफ्तार किया। मौके से दो नाबालिग बच्चियों को भी बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया। जल्द से जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा एसपी ने बताया कि ये दोनों बच्चियां पश्चिम बंगाल से लाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे नेटवर्क का जल्द से जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा और इसके लिए एक टीम गठित की गई है। इस मामले में तरियानी थाना में कांड संख्या 235/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों, तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles