Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओवरटेक के कारण हुआ विवाद दो गुटों में झड़प का कारण बना

10 मार्च की देर शाम बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर- 08 स्थित डीएवी इस्पात स्कूल के परिसर में दो गुटों की भिड़ंत के मामले पर बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने जानकारी दी। वहीं लापता कुणाल को 11 मार्च की सुबह 05 बजे पुलिस ने एक ऑटो से घायल अवस्था में बरामद कर बीजीएच में भर्ती करवाया है। कुणाल चोटिल जरूर है, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। डीएसपी ने बताया कि 10 मार्च की शाम चिराग कुमार, कुणाल सिंह और अन्य सिटी थाना आए और बताया कि जिन लोगों पर हमने केस किया है, वह सेक्टर- 08 बी के डीएवी पब्लिक स्कूल के परिसर में हैं। इस केस का आईओ पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पीछे से कुणाल सिंह व अन्य अपनी गाड़ियों वहां पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी लोग भागने लगे। पुलिस उनके पीछे दौड़ी, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। इस बीच उस ग्रुप के कुछ अन्य लोगों ने कुणाल और अन्य पर हमला कर दिया। दो नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज इस मामले में कुणाल सिंह ने सेक्टर- 04 थाना में 11 मार्च को कांड संख्या – 20/ 2026 दर्ज करवाया है। जिसमें बिट्टू कुमार और सुमंत कुमार यादव को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों पर केस किया है। इस मामले में पिलगड़िया खटाल से विवेक यादव की गिरफ्तारी भी हुई है। शेष सभी दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles