Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओवरलोड कोल्ड ड्रिंक से भरा टोटो हुआ अनियंत्रित:स्टेडियम के पास 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक को मामूली चोट; टला बड़ा हादसा


गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम से लगभग दो सौ मीटर आगे गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोल्ड ड्रिंक से लदा एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार से टकराते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि टोटो चालक को केवल मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से भरा टोटो गिरिडीह शहर से पपरवाटांड़ की ओर जा रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा
बताया जाता है कि वाहन पर क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था। स्टेडियम के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित टोटो पहले सड़क किनारे बनी एक साइड दीवार से टकराया और फिर संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से नीचे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। कुछ देर के लिए वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहा और यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से गड्ढे में गिरे टोटो और उसमें लदे कोल्ड ड्रिंक के पैकेट को बाहर निकाला गया। बाद में सामान का मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक को दूसरे वाहन में लोड कर सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिक माल लोड किए जाने के कारण टोटो का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles