Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद के नए एसपी बने उपेंद्र नाथ वर्मा:अंबरीश राहुल को मिली नई जिम्मेदारी, राजगीर में सहायक निदेशक की कमान सभालेंगे


बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत औरंगाबाद को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है। वर्तमान में बांका के एसपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वर्तमान एसपी अंबरीश राहुल का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपेंद्र नाथ वर्मा साल 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वे इससे पहले बांका के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन और पुलिसिंग में तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया। बांका में उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और पुलिस-आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए गए। नए एसपी के रूप में उपेंद्र नाथ वर्मा ऐसे समय में औरंगाबाद की कमान संभालेंगे, जब जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान एक अनुशासित, संवेदनशील और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है। बिहार पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक बनाए गए अंबरीश राहुल अंबरीश राहुल के कार्यकाल में औरंगाबाद पुलिस ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी के खिलाफ अभियान और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना की गई। अब उन्हें बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभाएंगे।गृह विभाग के इस आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि नए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में औरंगाबाद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी और परिणामकारी पहल देखने को मिलेगी। जल्द ही उनके पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles