Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद पहुंचे मगध रेंज के आईजी विकास वैभव:विधि व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल, गुड पुलिसिंग पर चर्चा की, कहा- लोगों से बेहतर संवाद बेहद जरूरी


मगध रेंज के आईजी विकास वैभव शनिवार को औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी परिचय प्राप्त किया और बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अधिक सक्रिय, अनुशासित और जनोन्मुख बनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर जनसहभागिता को मजबूत करने पर भी बल दिया।आईजी ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा थानों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया। आपस में समझ में स्थापित कर कार्य करें पुलिसकर्मी इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच विकासात्मक गतिविधियों और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं पुलिस की कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने विकास वैभव को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाहरणालय परिसर में पुलिस महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी रक्षित, डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार सिंह, डीएसपी यातायात मनोज कुमार सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles