Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद- पिकअप से चोरी मामले में आरोपी अरेस्ट:90 हजार रुपए बरामद, सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पकड़ा


औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में पिकअप से 90 हजार रुपए की चोरी मामले का पुलिस ने चार दिन में खुलासा कर दिया है। चोरी के रकम के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बुनियादगंज के सादीपुर गांव निवासी राहुल कुमार(21) के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि पिकअप वाहन के मालिक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पटना जिले के सिगेड़ी निवासी नागेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था कि पिकअप वाहन की सीट के नीचे से 90 हजार रुपए की चोरी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 542/26 दर्ज किया। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम को कांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ चोरी की गई राशि की बरामदगी का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस एसआईटी ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और पुलिस के सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को राहुल कुमार की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित फौजी होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए 90 हजार रुपए की पूरी रकम बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles