Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत:खेत में कर रहे थे काम, बारिश शुरू होने के बाद हादसा


औरंगाबाद में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की झुलकर मौत हो गई है। मृतक गनौरी राम का बेटा विजेंद्र कुमार (30) है। विजेंद्र कुमार खेत में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरी। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उन्हें नवीनगर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के रजवारिया कला गांव की है। तीन साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि विजेंद्र कुमार की शादी 2023 में हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का एक बेटा है। विजेंद्र ही परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे। बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को आपदा राहत के तहत सरकारी मुआवजा और अन्य आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles