Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:खेत में काम कर रहीं 4 महिलाएं भी झुलसी, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल


औरंगाबाद में बुधवार शाम आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत हो गई। खेत में काम कर रही थीं चार महिलाएं भी घायल हो गईं। मृतक परसडीह गांव निवासी विजय यादव है। स्थानीय लोगों ने सभी झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसडीह गांव की है। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि विजय अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी है। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की पढ़ाई का उठा रहे थे खर्च, परिवार पर आर्थिक संकट ग्रामीणों के अनुसार विजय यादव खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने बेटे को कोटा में पढ़ा रहे थे और उसकी पढ़ाई का खर्च भी खेती से ही चला रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विजय यादव सामाजिक व्यक्ति थे और उनका आकस्मिक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles