Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर:हादसे में युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम; विरोध में रोड जाम


औरंगाबाद में होली की खुशियों के बीच दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सोमवार रात एनएच-139 पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार(18) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गौरव बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रक ने रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी 50 मीटर तक घसीटता चला गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ गांव के पास की है।
एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मां और बहनें शव से लिपटकर रोने लगी। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने डाल्टनगंज-पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय मुखिया सुजीत कुमार सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण जाम हटाने पर सहमत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में जाम हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। दो साल पहले पिता की मौत, अब घर का आखिरी सहारा भी छिना परिजनों ने बताया कि दो साल पहले गौरव के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। गौरव इकलौता बेटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी गौरव के कंधों पर आ गई थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां एक ओर लोग होली की तैयारियों में जुटे थे, वहीं इस हादसे ने पूरे माहौल को शोक में बदल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थल पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन से दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अज्ञात वाहन और ड्राइवर की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles