Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:तीन युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर


औरंगाबाद में सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मिनी बिगहा निवासी सत्यनाथ सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार(24), हरि बिगहा के रहने वाले राजेश भगत के पुत्र अमित कुमार(24) और जयप्रकाश नगर निवासी गौरव कुमार(22) के रूप में हुई है। घटना कर्मा मोड़ के पास की है। आमने-सामने हुई टक्कर स्थानीय लोगों के अनुसार, गौरव कुमार बाइक से बाजार की ओर से अपने घर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विश्वजीत कुमार और अमित कुमार ब्लॉक की तरफ से कर्मा रोड की ओर जा रहे थे। मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोड़ के आसपास वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles