Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में बहनोई की मौत, साले की हालत गंभीर:शादी समारोह में बाइक से जा रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर


औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई की मौत हो गई, जबकि साले की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान गयाजी जिले के जकरिया निवासी रूपेश कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना कसमा-रफीगंज मुख्य मार्ग पर बक्सी बिगहा मोड़ के पास की है। घायल आतिश कुमार ने बताया कि बहनोई के बड़े भाई की ससुराल में शादी थी। हमलोग सोनारचक गांव जा रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था। समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित होकर निकले थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के समय सड़क सुनसान थी, जिसके कारण तत्काल किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
पिछले साल हुई थी रूपेश की शादी रूपेश आठ भाइयों में पांचवें नंबर पर था। उसकी शादी पिछले साल ही हुई थी। अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में शादी को लेकर खुशी और उत्सव का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां छीन ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles