औरंगाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत 51 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक चार चक्का वाहन, तीन मोबाइल फोन और एक जीपीएस ट्रैकर भी बरामद किया है। कार्रवाई रिसियप थाना क्षेत्र में की गई, जिसे जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से रिसियप थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली हुई थी कि हरिहरगंज की ओर से एक चार चक्का वाहन में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिसियप थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 पर रिसियप थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। एनएच-139 पर घेराबंदी कर पकड़ा गया संदिग्ध वाहन जांच अभियान के दौरान हरिहरगंज की ओर से तेज गति से आ रहे एक संदिग्ध चार चक्का वाहन को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की मात्रा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन, तीन मोबाइल फोन और एक जीपीएस ट्रैकर भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिसियप थाना कांड संख्या 130/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास के डेहरी थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी 58 साल के सतेंद्र प्रसाद, भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के भरसर निवासी 51 वर्षीय मुकेश कुमार, भोजपुर जिले के नया महादेपुर निवासी 66 वर्षीय रामनाथ प्रसाद और रोहतास जिले के अगर कोठा थाना क्षेत्र के मोथिहा निवासी 67 वर्षीय उपेंद्र उपाध्याय के रूप में की गई है।
औरंगाबाद में 51 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार:गाड़ी जांच के दौरान कार्रवाई, तीन मोबाइल समेत जीपीएस ट्रैकर जब्त