Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में LIC ऑफिस के पास मिला शव:NH-19 के किनारे नाले पर पड़ी थी लाश, सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका


औरंगाबाद शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एलआईसी कार्यालय के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव सड़क किनारे बने नाले पर पड़ा था। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस को जांच में परेशानी हो रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, लेकिन घटनास्थल नगर थाना की सीमा के पास होने के कारण नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का मानना है कि अज्ञात व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक के पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी स्थान की यात्रा पर निकला था। लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस गाड़ी की टक्कर से उसकी मौत हुई। आशंका है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सुरक्षित पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पहचान के लिए सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेजी गई है, ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो उसका मिलान कराया जा सके। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। नियमानुसार पहचान होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश भी जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान या घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तत्काल नगर थाना को सूचित करे, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles