Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, गाड़ी ने मारी टक्कर


औरंगाबाद में आज शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी वृद्ध को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया, जिससे उनके शरीर के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंकोरहा पंचायत के परसा जैन गांव निवासी महावीर मेहता के रूप में की गई है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास हुई है। रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिजनों ने बताया कि महावीर मेहता अपने भतीजे शंकर मेहता के साथ किसी केस की तारीख पर व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद आए हुए थे। कोर्ट का काम निपटाने के बाद वह अकेले ही बारून थाना क्षेत्र के सीरीस गांव में एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए थे। वह रमेश चौक से ऑटो पकड़कर महाराणा प्रताप चौक के पास उतरे थे। इसके बाद वे दूसरी ओर जाने के लिए पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन वृद्ध को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी देर तक उनकी पहचान नहीं हो पाई। एनएचआई कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रही नेशनल हाईवे एंबुलेंस के कर्मियों की नजर घायल वृद्ध पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उन्हें उठाकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान उनके झोले में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान महावीर मेहता के रूप में हुई। इसके बाद घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई।सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि महावीर मेहता का एक पुत्र मुन्ना कुमार है, जो गांव में रहकर खेती-बाड़ी के जरिए परिवार का भरण-पोषण करता है। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर कंचनपुर पंचायत के मुखिया बसंत कुमार मेहता और बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार मेहता भी सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles