![]()
बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कटिहार से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चक्का से अचानक चिंगारी निकलने लगा। इससे पैसेंजर असहज हो गए, लेकिन ड्राइवर और गार्ड की नजर पड़ते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान पैसेंजर के बीच अफरातफरी मच गई। लोग ट्रेन से उतरकर भागने लगे। घटना लाखो रेलवे स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी आज अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 13 मिनट लेट 10:25 बजे लाखो स्टेशन से गुजरने वाली थी। इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ट्रेन के बोगी नंबर-11 में चक्का से चिंगारी निकलते देखा। इसके बाद हल्ला मचाया गया। तुरंत इसकी सूचना ड्राइवर और गार्ड को दी गई। इसके बाद ट्रेन को रोका गया। चेकिंग के बाद ट्रेन आगे जाएगी इस मामले में रेलवे के बड़े अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी के समय में घर्षण से ऐसी घटनाएं होती है। चक्का के घर्षण से ही चिंगारी निकली थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, चेकिंग के बाद ट्रेन आगे बढ़ेगी। घटना का कारण वायरिंग में गड़बड़ी भी बताया जा रहा है। इधर ट्रेन के मेन लाइन पर रुक जाने से अप और डाउन दोनों लाइन की गाड़ियों को कासिंग पर रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। इंटरसिटी के अधिकांश पैसेंजर सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए हैं।


