Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजगंज में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घर लौटते वक्त हुआ हादसा


राजगंज थाना क्षेत्र के धवाचिता निवासी 75 वर्षीय धनेश्वर महतो की शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना रायगंज स्थित इंटर कॉलेज के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि धनेश्वर महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल, धनबाद भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुबह घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो पिता के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles