Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SRFTI में झड़प की जांच के लिए बनी SIT, 1 अक्टूबर तक पहली रिपोर्ट देगी टीम

कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) में 27 सितंबर को हुई झड़प की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने विशेष अन्वेषण दल यानी SIT का गठन किया है. गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. एसआईटी की अगुवाी कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल करेंगे. सरकार ने टीम को मामले की जांच कर अपनी पहली रिपोर्ट गुरुवार 1 अक्टूबर तक सौंपने का निर्देश दिया है.

27 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

एसआरएफटीआई के कैंपस में 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों और आरएसएस से संबद्ध उपभोक्ता संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ABGP) के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी. झड़प में कई लोग घायल हुए थे. इस मामले में थाने में 3 प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं.

छात्रों और ABGP के अलग-अलग दावे

झड़प को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग आरोप लगाये हैं. छात्रों का आरोप है कि कैंपस में एक राजनीतिक कार्यक्रम का विरोध करने के बाद ABGP के सदस्यों ने उन पर हमला किया. वहीं, संगठन का दावा है कि उसके सदस्यों के साथ छात्रों ने मारपीट की.

ये भी पढ़ें: जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब एसआरएफटीआई में छात्रों और दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों के बीच झड़प

3 मामलों की जांच करेगी SIT

पंचसायर थाने में दर्ज 3 मामलों के बीच अब सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया है. SIT पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को 1 अक्टूबर तक सौंपेगी.

The post SRFTI में झड़प की जांच के लिए बनी SIT, 1 अक्टूबर तक पहली रिपोर्ट देगी टीम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles