Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान हल्दिया जेल से रिहा, जेल से बाहर आते ही बोले- नंदीग्राम का बेटा ही जीतेगा

कलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान बुधवार को हल्दिया जेल से बाहर आ गये. वर्ष 2007 में दर्ज 6 आपराधिक मामलों में हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद उन्हें रिहा किया गया. जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

रिहाई के साथ ही चुनाव प्रचार में जुटे

जेल से बाहर आने के बाद मिलन प्रधान ने कहा कि वह अब बिना समय गंवाये चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. उन्होंने पत्रकारों से कहा- मैं आज से ही प्रचार शुरू कर दूंगा. अब ज्यादा समय नहीं बचा है. उन्होंने नंदीग्राम के लोगों से स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील करते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया.

21 अक्टूबर को करना होगा सरेंडर

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को मिलन प्रधान को वर्ष 2007 में दर्ज 6 मामलों में 20 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी थी. अदालत ने उन्हें नंदीग्राम उपचुनाव में प्रचार करने की अनुमति भी दी है. हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, उन्हें 21 अक्टूबर को संबंधित ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करना होगा.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ‘लिफाफा’ विवाद पर ISF को हाईकोर्ट से झटका, ECI के खिलाफ दायर याचिका खारिज

4 अक्टूबर को खत्म होगा चुनाव प्रचार

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर को समाप्त हो जायेगा. मतगणना 9 अक्टूबर को होगी. ऐसे में जेल से रिहाई के बाद मिलन प्रधान के पास प्रचार के लिए सीमित समय बचा है.

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई सीट

नंदीग्राम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया. इसके बाद नंदीग्राम में उपचुनाव की घोषणा की गयी.

ये भी पढ़ें: Watch Video: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले एक्शन में पुलिस, 2 तृणमूल नेताओं के घर रेड, इलाके में तनाव

The post कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान हल्दिया जेल से रिहा, जेल से बाहर आते ही बोले- नंदीग्राम का बेटा ही जीतेगा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles