Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

15 ठिकानों पर छापेमारी के बाद ED ऑफिस पहुंचे बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन, पैसों के लेन-देन पर पूछताछ

दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करने और इसके लिए पास की बिक्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से पूछताछ शुरू हो गयी है. इंद्रनील सेन बुधवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे. इससे एक दिन पहले ईडी ने सेन और उनसे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ली थी.

10:45 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे सेन

पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इंद्रनील सेन सुबह 10:45 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. एजेंसी कोलकाता में दुर्गा पूजा से पहले प्रीव्यू शो आयोजित करने और उनसे जुड़े पास की बिक्री में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

टिकट बिक्री से पैसों के ट्रांसफर तक की जांच

ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, सेन से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि आरोप है कि दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों के टिकट काफी अधिक कीमतों पर बेचे गये. जांच में धन जुटाने से लेकर उसके हस्तांतरण (ट्रांसफर) तक की पूरी प्रक्रिया को देखा जा रहा है. साथ ही इस प्रक्रिया से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने यूनेस्को के नाम पर की करोड़ों की ठगी!

15 ठिकानों पर तलाशी के बाद बढ़ी जांच की रफ्तार

ईडी ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इंद्रनील सेन और अन्य लोगों से जुड़े 15 ठिकानों पर तलाशी ली थी. इसके अगले ही दिन सेन को पूछताछ के लिए बुलाया गया.

जून में सामने आया था मामला

यह मामला जून में कोलकाता पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद सामने आया था. शिकायत में इंद्रनील सेन, उनकी पत्नी और अन्य लोगों पर दुर्गा पूजा के प्रीव्यू पास की बिक्री में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाये गये थे.

ये भी पढ़ें: Explainer : दुर्गा पूजा फर्जी पास मामले में इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानें 60 करोड़ का पूरा सच

आरोपों से इनकार कर चुके हैं इंद्रनील सेन

इंद्रनील सेन अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों से पहले ही इनकार कर चुके हैं. ऐसे में ईडी के सामने उनकी बुधवार की पेशी जांच में उनके पक्ष और एजेंसी के आरोपों से जुड़े सवालों के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

The post 15 ठिकानों पर छापेमारी के बाद ED ऑफिस पहुंचे बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन, पैसों के लेन-देन पर पूछताछ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles