Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 14 साल की नाबालिग लड़की लापता, FIR दर्ज:नानी के घर से लौटते समय मां को किया था फोन; परिजनों ने थाने में की शिकायत


किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मंझिया पठान टोला से 14 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी 26 सितंबर को मलूद्वार स्थित अपनी नानी के घर से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसने फोन कर अपनी मां को बताया था कि वह रात करीब 8 बजे तक घर पहुंच जाएगी। लेकिन निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंची। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और किशोरी की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोरी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles