Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में गुड्डू अंसारी हत्याकांड के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद, 5 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल


कटिहार नगर थाना क्षेत्र में हुए गुड्डू अंसारी हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम (SIT) ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। बीते 5 अक्टूबर 2026 को हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच मो० अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की शिकायत पर नगर थाना में केस नंबर 1182/26 दर्ज हुआ था। CCTV के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT टीम बनाई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जानकारी के आधार पर छापेमारी की। SIT ने इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं। इस हत्याकांड में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 को पहले ही जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई है। मामले की जांच अभी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles