Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में दुर्गा पूजा की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा, पंडालों से हटेंगे पुराने बिजली के तार


कटिहार। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पूजा समितियों को जरूरी निर्देश दिए। पंडालों के पास से हटेंगे पुराने बिजली के तार निरीक्षण के दौरान बिजली सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने बिजली विभाग के इंजीनियरों को पूजा पंडालों के आसपास लगे पुराने बिजली के तार हटाने और सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा समितियों से नियमानुसार बिजली कनेक्शन लेने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया। हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन सतर्क जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और संभावित हादसों को रोकना है। निरीक्षण के दौरान कटिहार सदर के एसडीएम और गोपनीय शाखा के विशेष अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने पूजा समितियों से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles