Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में मद्य निषेध टीम ने 9 लोगों को पकड़ा:93.120 लीटर शराब और बीयर जब्त किए, मामला दर्ज


कटिहार में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ मद्य निषेध टीम ने कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। टीम ने जिले के कई थाना क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर पकड़ी गई। कुल 11 केस दर्ज किए गए और 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मद्य निषेध टीम ने पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर में कार्रवाई की। यहां मुन्नी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक और मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई। इस कार्रवाई में कुल 30 लीटर बीयर जब्त की गई। कटिहार जंक्शन पर भी टीम ने खास अभियान चलाया। यहां माणिकचंद साह से 6.960 लीटर विदेशी शराब मिली। किरण देवी के पास से 8.850 लीटर और राबिया देवी के पास से 5.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। लाभा स्टेशन पर भी मद्य निषेध टीम ने कार्रवाई की। पिंकू देवी के पास से 11.500 लीटर बीयर और लीला देवी के पास से 11 लीटर बीयर बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। कुरैठा स्टेशन पर संजय कुमार से 6.120 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई। इसके अलावा, एक अज्ञात केस में 10.440 लीटर विदेशी शराब भी जब्त हुई। इन मामलों में भी जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई है। बलरामपुर थाना क्षेत्र के उफरैल (बालूगंज) में भी टीम ने कार्रवाई की। मनीष कुमार को बाइक पर 1.125 लीटर विदेशी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। सुमन मंडल के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब मिली। इस कार्रवाई में एक बाइक भी जब्त की गई। मद्य निषेध टीम की इस पूरी कार्रवाई में कुल 93.120 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। साथ ही एक बाइक भी पकड़ी गई है। पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल हाजत भेज दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles