Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष बोले- प्रेम-प्रसंग को लेकर होता था विवाद


कटिहार में शनिवार को 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत स्थित लीला घाट बिंदटोली गांव की है। मृतका की पहचान रमिता देवी (31) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई अमृत कुमार महतो ने बताया कि शादी के बाद से ही रमिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले रमिता ने फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष 30 हजार रुपए दहेज की मांग कर रहा था। जान से मारने की दी जा रही थी धमकियां अमृत कुमार महतो के अनुसार, रुपए न मिलने पर रमिता को मारा-पीटा जा रहा था और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उन्होंने दावा किया कि जब वे ससुराल पहुंचे, तो रमिता के गले पर चोट के स्पष्ट निशान थे। मृतका के 10 साल के बेटे ने भी अपनी दादी और चाची द्वारा मां के साथ मारपीट करने की बात कही है। बच्चे के अनुसार, घटना के दिन भी उसकी मां के साथ मारपीट हुई थी। मायके पक्ष ने फलका थाना में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। ससुराल वालों ने अफेयर का लगाया आरोप वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि रमिता का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। ससुराल पक्ष के अनुसार, शनिवार को भी इसी विषय पर कहासुनी हुई, जिसके बाद रमिता ने आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतका रमिता देवी की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसका एक 10 वर्षीय बेटा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles