Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में लापता युवक 12 साल बाद लौटा:पिता का निधन, पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई, परिवार ने मरा समझकर छोड़ दी थी उम्मीदें


कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बरेटा गांव निवासी मोहम्मद आज़ाद अली 12 साल पहले दिल्ली से लापता होने के बाद सकुशल अपने घर लौट आए हैं। उनकी वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। आज़ाद अली लगभग 12 साल पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह मानसिक रूप से कमजोर थे और रास्ते में ही लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, पुलिस और जान-पहचान वालों से हर जगह तलाश की। अखबारों में विज्ञापन दिए गए और थानों के चक्कर लगाए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पिता का निधन, पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई समय के साथ परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। आज़ाद के पिता का निधन हो गया और उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गईं। गांव वालों ने भी मान लिया था कि आज़ाद अब जीवित नहीं हैं। इसी दौरान, परिजनों ने अपनी आपबीती बरारी विधायक विजय सिंह को बताई। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से संपर्क किया और लापता व्यक्ति की खोजबीन में मदद की। आखिरकार, आज़ाद अली के जीवित होने की जानकारी मिली। उन्हें दिल्ली में किसी संस्था या आश्रय से सकुशल बरामद किया गया। 12 साल बाद जब आज़ाद अपने घर पहुंचे, तो परिवार और गांव के लोग भावुक हो गए। जिस घर में 12 साल से मातम था, वहां शहनाई जैसी खुशी छा गई। “अब कभी अकेले नहीं जाने देंगे”
परिजनों ने कहा कि आज़ाद की मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं है, लेकिन वो सुरक्षित हैं यही सबसे बड़ी बात है। परिवार ने विधायक विजय सिंह और मदद करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles