Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में 72 संदिग्ध उपद्रवी की तस्वीरें जारी:छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार


कटिहार पुलिस ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 72 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, जो सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने आम जनता से इनकी पहचान में सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटना गुरुवार को समाहरणालय गेट और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुई थी। प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल और समाहरणालय गेट पर ईंट-पत्थर फेंके थे, जिससे कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में सहायक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 72 संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। इन्हीं फुटेज से प्राप्त तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया है, ताकि नागरिक पुलिस को उनकी पहचान करने में सहायता कर सकें। छात्र प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें…
लोगों से व्यक्ति की पहचान कर पुलिस को बताने की अपील कटिहार पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि प्रकाशित तस्वीरों में किसी व्यक्ति की पहचान होती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles