Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में DSP सद्दाम के बेटे अली बने कान्हा:जन्माष्टमी पर परिवार का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर


कटिहार में जन्माष्टमी के मौके पर सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन के परिवार ने ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने अपने बेटे मोहम्मद अली को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी नटखट कान्हा के रूप में सजाया। मोर मुकुट, पीतांबर और मुरली के साथ सजे नन्हे अली ने सबका दिल जीत लिया। DSP के पहल की तारीफ कर रहे लोग इसके बाद डीएसपी सद्दाम अपनी पत्नी के साथ बेटे को गोद में लेकर सड़क पर निकले और जन्माष्टमी के जश्न में शामिल हुए। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश माना जा रहा है। लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि त्योहार किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का नाम है। जब एक पुलिस अधिकारी का परिवार धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर इस तरह से त्योहार मनाता है, तो यह समाज के लिए एक बड़ा संदेश बन जाता है। कटिहार पुलिस में तैनात ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन पहले भी अपने मानवीय कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। इस बार उनके परिवार के इस अनोखे अंदाज ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles