Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार-RPF महिला SI की फुर्ती से बची यात्री की जान:हार्ट अटैक के बाद दिया CPR, चितपुर एक्सप्रेस में अचानक बिगड़ी थी तबीयत


कटिहार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को RPF की महिला सब-इंस्पेक्टर की तत्परता से एक यात्री की जान बच गई। चितपुर एक्सप्रेस से जोगबनी जा रहे तेजन मंडल को अचानक हार्ट अटैक आया और वह स्टेशन पर बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर स्थिति देख ड्यूटी पर तैनात RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने तत्काल मौके पर पहुंचकर CPR देना शुरू किया। यात्री के बेहोश होते ही RPF को दी सूचना यात्रियों के अनुसार ट्रेन में सफर के दौरान ही तेजन मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कटिहार स्टेशन पहुंचने के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्काल RPF को इसकी सूचना दी। SI सारिका ने मौके पर शुरू किया CPR सूचना मिलते ही RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका बिना देर किए मौके पर पहुंचीं। यात्री की हालत देखकर उन्होंने तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ देर तक लगातार प्रयास के बाद यात्री की सांसें सामान्य होने लगीं और उनकी स्थिति में सुधार के संकेत मिले। RPF ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज CPR के बाद RPF कर्मियों ने तेजन मंडल को तत्काल कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों ने RPF महिला अधिकारी की सराहना की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने संकट की घड़ी में तत्काल कार्रवाई करने और यात्री को CPR देकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका की जमकर सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles