कथारा कॉलोनी में क्वार्टर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Date:


कथारा ओपी क्षेत्र के कथारा दो नंबर कॉलोनी स्थित बबलू कुमार प्रसाद के क्वार्टर संख्या-1-बी-290 में बुधवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य रामगढ़ जिले के छतरपुर में आयोजित एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बबलू कुमार प्रसाद बुधवार की शाम अपनी प|ी और बच्चों के साथ घर बंद कर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। गुरुवार को जब वे परिवार के साथ वापस अपने क्वार्टर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला उखड़ा पड़ा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर तीनों कमरों के साथ-साथ रसोई में रखा सामान भी बिखरा मिला। पीड़ित बबलू प्रसाद के अनुसार चोरों ने उनकी प|ी के कान की सोने की एक जोड़ी बाली, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है, तथा पिगी बैंक (चुकड़ी) में रखे करीब सात हजार रुपए नकद की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सअनि नागेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। घर के अंदर बिखरे हुए सामान की तस्वीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp