Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोचहां में राधा कृष्ण लीला-दुर्गा जागरण का आयोजन:चार दिवसीय महायज्ञ संपन्न, सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालु


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां पंचायत के मुरादपुर भरत गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में चार दिवसीय महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। महायज्ञ के चौथे दिन पूर्णाहुति के साथ ही इसमें शामिल होकर सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान भक्तिमय जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें राधा कृष्ण ने अपनी लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद पुत्र वियोग में तड़पती महिलाओं के भाव को प्रकट करते हुए मां दुर्गा की प्रार्थना और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महायज्ञ का समापन चौठारी के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान भाकपा माले के राज्य परिषद सदस्य सह समाजसेवी बिंदेश्वर साह, अनिल कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, चंचल कुमार, मुखिया बैजू प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष भरत राय, सरपंच भोला यादव, जितेंद्र सहनी, हरिशंकर सिंह, पप्पू कुमार, उपेंद्र कुमार, रामचंद्र सहनी, राहुल कुमार, बिहारी सहनी, सुजीत कुमार गुप्ता, विकास कुमार, पंकज सहनी, अनिल कुमार मांजन, मुकेश कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, नवल कुमार, अजय कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles