Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संत रविदास मंदिर में भाजपा ने किया कलश स्थापित:650वीं जयंती के अवसर पर समरसता का दिया संदेश


रोहतास। रोहतास प्रखंड के तुंबा बाजार स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जन्मस्थल से लाई गई पवित्र मिट्टी और कलश स्थापित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल रोहतास के अध्यक्ष विवेक बहादुर ने की। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनके जन्मस्थल की मिट्टी और कलश स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तुंबा बाजार स्थित मंदिर में भी कलश स्थापित कर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया। मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास एक महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। विवेक बहादुर ने यह भी उल्लेख किया कि संत रविदास की भक्ति से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वयं उनकी कठौती में प्रकट हुई थीं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के विचारों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा और समरसता मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर राजेश राम, संजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles