Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

Chicken’s Neck Security: पूर्वोत्तर भारत (North-East) को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले बेहद संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारे (Siliguri Corridor), जिसे ‘चिकन नेक’ (Chicken’s Neck) भी कहा जाता है, पर भारत अपनी सुरक्षा रणनीति का पुनर्गठन करने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 3 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर बृहस्पतिवार की रात सिलीगुड़ी पहुंच गये. उनकी यात्रा का मुख्य एजेंडा पारंपरिक सीमा गश्त से आगे बढ़कर 3 पड़ोसी देशों (नेपाल, भूटान और बांग्लादेश) से सटी सीमाओं पर एकीकृत त्रि-स्तरीय ‘स्मार्ट बॉर्डर सुरक्षा ग्रिड’ (Integrated Smart Border Grid) को लागू करना माना जा रहा है.

चेन्नई से सीधे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह

अमित शाह चेन्नई से सीधे उत्तर बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जायेंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे. एसएसबी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे. गृह मंत्री सिलीगुड़ी में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें एक बैठक सीमा सुरक्षा से संबंधित होगी.

क्यों अलग और अमित शाह का यह दौरा?

सिलीगुड़ी का यह संकरा गलियारा (लगभग 22 किमी चौड़ा) नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं के बेहद करीब है. यह पहला मौका है, जब गृह मंत्री किसी एक ही केंद्र से सशस्त्र सीमा बल (SSB), जो नेपाल और भूटान सीमा की सुरक्षा करती है और सीमा सुरक्षा बल (BSF), जो बांग्लादेश सीमा की रखवाली करती है, के प्रमुखों, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल कैबिनेट को मिलेगा पहला एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शुभेंदु कैबिनेट का फैसला

‘स्मार्ट बॉर्डर ग्रिड’ और नये हाई-टेक प्रोजेक्ट्स

इस दौरे के दौरान गृह मंत्री सीमा सुरक्षा को मजबूत करने वाली कई नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसमें सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, तस्करी और नेटवर्क घुसपैठ को रोकने के लिए सेंसर-आधारित तकनीक, आधुनिक निगरानी प्रणालियों और इंटेलिजेंस शेयरिंग को एकीकृत करने की योजना पर मुहर लग सकती है.

सुरक्षा बलों के साथ सीधी रणनीति और सामूहिक भोज

शुक्रवार को एसएसबी (SSB) फ्रंटियर मुख्यालय में अधिकारियों के साथ तकनीकी रोडमैप तय करने के साथ ही अमित शाह जवानों के साथ पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ (सामूहिक भोज) में शामिल होकर जमीनी चुनौतियों का सीधा फीडबैक लेंगे.

ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

नये आपराधिक कानूनों (BNS) का जमीनी क्रियान्वयन

सीमा सुरक्षा के साथ-साथ अमित शाह सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में देश के 3 नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पर केंद्रित प्रदर्शनी और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. इसका मकसद सीमावर्ती इलाकों में नये कानूनों के तहत त्वरित कानूनी और पुलिसिया कार्रवाई को सुनिश्चित करना है.

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सिलीगुड़ी में डाला डेरा

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए राज्य के कार्यवाहक महानिदेशक और पुलिस प्रमुख सिद्धार्थ नाथ गुप्ता समेत कई शीर्ष पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए पहले ही सिलीगुड़ी में डेरा डाल चुके हैं.

The post ‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles