Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी, NEET पेपर लीक पर धरना:केंद्र-बिहार सरकार के खिलाफ जमीन सर्वे में धांधली का भी आरोप


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक मामले और जमीन सर्वे में कथित धांधली के विरोध में था। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने किया। जिले भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं को नहीं मिल रहे रोजगार के अवसर धरने को संबोधित करते हुए अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब तथा मध्यम वर्ग के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाया। टुन्ना ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे खुद पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए उन्हें छात्रों की पीड़ा समझ में नहीं आ रही है। सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। शाहनवाज ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की। धरने के दौरान जमीन सर्वे में अनियमितताओं और धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार से प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्वे के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles