Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक पर सरकार का पुतला फूंका:परबत्ता बाजार में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप


खगड़िया में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को परबत्ता बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. अजय प्रसाद सिंह ने की। खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. चंदन यादव ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास टूटा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। डॉ. यादव ने कहा कि बार-बार हो रहे परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों को लेकर युवाओं में निराशा का जिक्र किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. अजय प्रसाद सिंह ने नीट पेपर लीक को देश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ धोखा बताया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जिले के सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने और दोषियों को शीघ्र सजा देने की मांग दोहराई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुमार रंजन पप्पू, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष पवन चौरसिया, नगर परिषद अध्यक्ष ई. आलोक भूषण, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, सुनील झा, पवन कुमार यादव, पवन चौधरी, राजेंद्र यादव, राजा कुमार, अभिमन्यु कुमार, फिरोज आलम, सपन कुमार, गोपी कृष्ण शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रमोद चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रुपेश पटेल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सनी चौरसिया, रमन कुमार झा और विधानसभा अध्यक्ष पिंटू कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles