पटना सिटी में गुरुवार देर शाम ब्लैक आउट के दौरान मसाला व्यवसायी पिंटू कुमार (25) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पटना पुलिस ने एक नाबालिग शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 16 साल है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग PMCH के फोर्थ ग्रेड कर्मचारी का नाबलिग बेटा है। उसका कनेक्शन जेल में बंद बिका उर्फ विकास से है। पुलिस ने बताया कि 15 दिन पहले नाबालिग विकास से मिलने बेऊर जेल गया था। इस दौरान उसने विकास को बताया था कि पिंटू आजकल संजय गोप के साथ मिलकर शराब का धंधा कर रहा है। इससे हम लोगों को लॉस हो रहा है। इसके बाद विकास ने हत्या की साजिश रची और नाबालिग से कहा कि पिंटू का खेल खत्म कर दो। विकास ने नाबालिग को 10 हजार रुपए भी दिए। जिसके लालच में उसने कारोबारी का मर्डर कर दिया। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि विकास को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। विकास के लिए चाय-पानी लाया करता था आरोपी पूर्वी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग विकास का भरोसेमंद था। वह हर छोटे-बड़े काम के लिए विकास के पास जाता था। विकास के लिए चाय-पानी भी लाया करता था। विकास जेल नहीं गया था, तब पिंटू उसी के साथ शराब का कारोबार करता था। इस साल के फरवरी में विकास ने सोनू नाम के शख्स की पुरानी रंजिश में हत्या की थी। इस हत्याकांड में विकास जेल में बंद है। इसके बाद पिंटू संजय गोप से मिलकर शराब का कारोबार करने लगा था। 15 दिनों से रेकी कर रहा था नाबालिग पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग पिछले 15 दिनों से रेकी कर रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए नाबालिग पिंटू की दुकान के सामने लेबर का काम कर रहा था। वो मौके की तलाश में था। नाबालिग को बिका ऊर्फ विकास के कहने पर स्काई शिवम नाम के आरोपी ने उपलब्ध कराया था, जो सोनू हत्याकांड में फरार है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस घटना में 3 आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। 26 फरवरी को बिका ऊर्फ विकास सोनू हत्याकांड में पकड़ा गया था। हत्याकांड से पहले विकास शराब के अवैध कारोबार में शामिल था। इनके लिए पिंटू काम किया करता था। लेकिन इनके जेल जाने के बाद पिंटू संजय गोप के साथ काम करना शुरू कर दिया था। सीसीटीवी में भी कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ पुलिस के अनुसार, 14 मई को ब्लैक आउट होने से पहले नाबालिग हथियार लेकर तैयार था। पिस्टल में साइलेंसर लगाकर पिंटू की दुकान के आसपास खड़ा था। जैसे ही बिजली काटी, वैसे ही उसने पिंटू को गोली मार दी। अंधेरा होने के कारण लोगों को पता नहीं चला कि किसने गोली मारी। लाइट कटी होने के कारण सीसीटीवी में भी लाइन नहीं थी। इसकी वजह से उसमे भी कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ। हथियार देने वाला अपराधी अभी फरार पुलिस ने बताया कि जेल में बंद विकास ने स्काई शिवम से मिलने के लिए कहा था। विकास के कहने पर शिवम ने ही हथियार और रुपए उपलब्ध कराए थे। वारदात के बाद से शिवम फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ स्काई शिवम के पीछे एसटीएफ और DIU की टीम भी लगी है। पिता बोले- कुछ दिखाई-सुनाई नहीं दिया मौके पर मौजूद पिंटू के पिता नेपाली साव ने बताया, ‘अंधेरा होने के कारण कुछ नहीं दिख रहा था। किसी ने मोबाइल की लाइट भी नहीं जलाई थी। गोली की आवाज इतनी कम थी कि कुछ पता ही नहीं चला। गोली लगने के बाद जब पिंटू चीखा, तब लोग उसकी गद्दी की तरफ दौड़े। लोग पिंटू को पीएमसीएच ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।’ परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।
कारोबारी की हत्या करने वाला नाबालिग PMCH कर्मचारी का बेटा:पटना में ब्लैक आउट में साइलेंसर लगी पिस्टल से मारी थी गोली, बेउर में रची गई साजिश