कारोबारी रिपू कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव

Date:

कारोबारी रिपू कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव

Ripu Kumar: पूर्वी चंपारण जिले के कल्यानपुर प्रखंड के पिपरा खेम गावं निवासी रिपू कुमार को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है . उनकी नियुक्ति दिल्ली के मयूर विहार में स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय “पंचायत धाम” में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय और पूर्व राज्य सभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय संरक्षक आरके सिन्हा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने की. आपको बता दें कि रिपू कुमार स्वर्गीय रामा शंकर सिंह एक किसान थे.

रिपू कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं . रिपू कुमार ने अपने सांगठनिक कौशल के बलबूते एक छोटी सी पंचायत से निकलकर देश में जबरदस्त पहचान हासिल किया हैं . ये जहां बिजनेश में मेहनत करके नित नए प्रतिमान स्थापित करते हैं वहीं अपने गांव और जिले में भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं . गुजरात के गांधी धाम में कई कन्या विवाह समारोहों में इनकी महती भूमिका रहती है . इनके कुछ करीबी लोगों के मुताबिक कई मौकों पर यह कहा जाता है कि रीपू कुमार अपनी कमाई का 10 % हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करते हैं .

रिपू कुमार ने ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि परिषद के नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दिया है, उसको मैं पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा, पंचायत के पुरोधा लोक नायक जय प्रकाश नारायण, बलवंत भाई मेहता जी के द्वारा पंचायतों को सशक्तिकरण के लिए जो सपना देखा गया था उस सपनों को पूर्ण के करने के लिए मैं आजीवन पंचायत परिषद् के साथ जुड़कर कार्य करता रहूँगा साथ साथ पंचायती राज के सशक्तीकरण, ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को साकार करने में सर्वोत्तम योगदान देना मेरी प्राथमिकता होगी.

रिपू कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने कहा कि रिपू कुमार सामाजिक व पंचायती राज व्यवस्था के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं, इनका पंचायतों में कार्य करने का एक लंबा अनुभव रहा है. उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने के लिए अहम योगदान देंगे. मीडिया और कैंपेन सलाहकार बद्री नाथ ने कहा कि रिपू कुमार जी एक छोटे से पंचायत से पढ़-लिख कर आज देश दुनिया में अहम पहचान हासिल कर रहे हैं लेकिन पंचायतों के साथ भी इनका रिश्ता आज भी कायम है, आज भी पंचायतों के संस्कार बड़े ही मजबूत हैं.

पंचायतों से आगे बढ़े लोग अगर रिपू कुमार की तरह अगर पंचायतों की ओर वापस आयें और अपने जीवन का 10% समय पंचायतों के उत्थान के लिए भी लगाएं तो स्मार्ट शहरों के साथ साथ देश संस्कारी स्मार्ट गांव बनेंगे.

इस दौरान महामंत्री ध्यान पाल जादौन , मीडिया सलाहकार बद्री नाथ , राजस्थान पंचायत परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, राजस्थान से अखिल भारतीय पंचायत पारिषद के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, रामवृक्ष प्रसाद, नितिन अग्रवाल, मोहन राठौर, मदन यादव, रमाकांत शुक्ला, दिवाकर दूबे तथा देश के कोने कोने से आये पंचायात परिषद के पदाधिकारी गण ने ने रिपू कुमार को ढेरो शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: Here’s how to book tickets for Mumbai Indians’ home matches

As the Indian Premier League (IPL) 2026 gears...

तृणमूल के अंदर रिश्ते नहीं संगठन अहम : मलय घटक

आसनसोल. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी...

4 SME stocks with strong revenue growth guidance of up to 154% for FY26 to keep an eye on

Synopsis: With quarterly revenue growth soaring up to 400...
Join Us WhatsApp