Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तृणमूल के अंदर रिश्ते नहीं संगठन अहम : मलय घटक

तृणमूल के अंदर रिश्ते नहीं संगठन अहम : मलय घटक

आसनसोल.

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य की 294 में से 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी किये. आसनसोल उत्तर सीट से वरिष्ठ नेता और मंत्री मलय घटक को फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वे इस सीट से लगातार तीन बार जीत चुके हैं और चौथी बार मैदान में हैं. कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से अपने छोटे भाई अभिजीत घटक को पार्टी का टिकट मिलने पर मलय घटक ने कहा कि पार्टी में रिश्तों का उतना महत्व नहीं है, जितना संगठन का. सभी प्रत्याशी सिर्फ संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं.

जिले की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य

मलय घटक ने उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे. उन्होंने बताया कि अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में सूची को अंतिम रूप दिया गया. पश्चिम बर्दवान जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं और पार्टी सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है. मलय घटक ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले चरण में करीब 42000 नाम हटाए गए, जिनमें 13000 मृतक और 13000 डुप्लिकेट बताए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 28000 वास्तविक मतदाताओं को तार्किक विसंगति के नाम पर नोटिस भेजा गया है. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वोटिंग अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है, जबकि चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से कालो बरण की उम्मीदवारी पर उन्होंने भरोसा जताया. मलय घटक ने दावा किया कि पश्चिम बर्दवान की सभी नौ सीटों पर तृणमूल जीतेगी और राज्य में भाजपा 30 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी.

The post तृणमूल के अंदर रिश्ते नहीं संगठन अहम : मलय घटक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles