Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DIG Security Review | Police Alert For Festivals & NDPS Cases

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान शांति भंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

.

जुलूस के दौरान नियमों का उल्लंघन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

वरीय पुलिस अधिकारी नियमित भ्रमण करेंगे

शुक्रवार को तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में एसपी अमित रंजन के साथ समीक्षा बैठक कर त्योहारों की तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में जुलूस के लाइसेंस, निर्धारित मार्ग और प्रशासन की ओर से तय शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता के साथ उनके चालू रहने की भी जांच होगी। संवेदनशील इलाकों में वरीय पुलिस अधिकारी नियमित भ्रमण करेंगे।

थाना स्तर पर शांति समिति और पूजा समितियों के साथ बैठक कर विवाद की आशंका को समय रहते दूर करने पर जोर दिया गया।

चौक-चौराहों से जुलूस मार्ग तक रहेगी नजर

त्योहारों में भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क रहेगी। प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

जरूरत के अनुसार ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे और वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराई जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

पुलिस पर हमला और NDPS के केस भी रडार पर

समीक्षा बैठक में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस पर हमला, एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम से जुड़े लंबित कांडों की भी समीक्षा हुई।

संबंधित अधिकारियों को अनुसंधान पूरा कर मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा गया।

डीआईजी ने नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण, अनुशासन और आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर भी जोर दिया।

साथ ही दंगा निरोधक पुरुष एवं महिला दल की तैयारियों, वाहनों और उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस बल को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में एसपी अमित रंजन समेत जिले के वरीय पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles