बेगूसराय सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी विपुल कुमार सिंह ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार DL 10CQ-5911 बीहट से जीरोमाइल की ओर जा रही थी। इसी दौरान रतन चौक के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे साइकिल से जा रहे बीहट मंझलीवन मुहल्ला निवासी शिव पासवान के बेटे रमेश पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार वहीं नहीं रुकी। दो अन्य गाड़ी में मारी टक्कर कार अनियंत्रित होकर उसने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार BR 01KB 5948 और आगे जा रही फॉर्च्यूनर कार में भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे जंगल में एक पेड़ से टकराकर रुक गई। संयोग रहा कि जिन दो अन्य गाड़ियों में टक्कर लगी, उनके सवार लोग उस वक्त पास ही स्थित मटन हाउस में खाना खाने गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से साइकिल सवार रमेश पासवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान दरभंगा के नवटोलिया बरारी उजान गांव के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। ये सभी लोग राजगीर से घूमकर अपने घर दरभंगा लौट रहे थे, इसी दौरान बीहट के पास यह हादसा हो गया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्पाइन इंजरी के कारण पैर ने काम करना किया बंद कार चला रहे विपिन कुमार सिंह (26) रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में गंभीर चोट है। त्रिवेणी देवी (48) को स्पाइन इंजरी के कारण दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। अंशु सिंह (25) के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। सोनी देवी (65) के सिर में गंभीर चोट और दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। गीता देवी (45) का बायां हाथ और बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। अक्षथ कुमार (5) के चेहरे पर चोटें आई है। फिलहाल एफसीआई थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत; VIDEO:बेगूसराय के NH-31 फोरलेन पर हादसा, राजगीर से लौट रहे 6 कार सवार जख्मी